
आज नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi हरियाणा के इस जिले का करेगेे दौरा
यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक खांडसा चौक से करेंगे
चंडीगढ़, 8 मई, (विश्ववार्ता) Rahul Gandhi Gurugram Sadbhav Yatra: आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुग्राम दौरा है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की 90 विधानसभा क्षेत्रों की ‘सद्भाव यात्रा’ अब अंतिम पड़ाव पर है। 8 मई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस यात्रा में शामिल होने गुरुग्राम आ रहे हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आज कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर ड्यूटियां लगाएंगे।
इससे पहले दोपहर में बृजेंद्र सिंह भी कार्यकर्ताओं से मीटिंग करेंगे और कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी के दौरान की डिटेल्स शेयर करेंगे।
गुरुग्राम कांग्रेस के रुरल जिलाध्यक्ष वर्धन राव ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी कल शाम चार बजे दिल्ली से रवाना होंगे और करीब पांच बजे गुरुग्राम पहुंचेंगे। वे अपनी यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक खांडसा चौक से करेंगे, जहां से वे बृजेंद्र सिंह के साथ लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर पदयात्रा करेंगे।
उन्होंने बताया कि पदयात्रा के समापन पर राहुल गांधी एसडी स्कूल के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे प्रदेश के वर्तमान मुद्दों और सामाजिक सद्भाव पर अपनी बात रखेंगे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















