Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim की सज़ा के खिलाफ अपील केस, जस्टिस सुखविंदर कौर ने खुद को सुनवाई से किया अलग
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 12 अगस्त (विश्ववार्ता): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े केस में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई में बड़ा बदलाव हुआ है। जस्टिस सुखविंदर कौर ने राम रहीम की सज़ा के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।
जस्टिस सुखविंदर कौर के केस की सुनवाई से खुद को अलग करने के बाद अब यह मामला चीफ जस्टिस के पास भेजा जाएगा। इस केस की आगे की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस एक नई बेंच बनाएंगे। इसके बाद राम रहीम की सज़ा के खिलाफ अपील पर अगली सुनवाई नई बेंच के सामने होगी। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि यह केस नई बेंच के सामने कब सुना जाएगा और आगे क्या कानूनी कार्रवाई होगी। Justice Sukhwinder Kaur recuses herself from hearing
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























