CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency

Delhi News:दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Delhi News:दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

 इतने साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

तीन प्रमुख कारणों से बढ़ रहा है प्रदूषण

चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पर्यावरण विभाग, एमसीडी और एनडीएमसी के साथ बैठक करने के बाद कहा कि 15 साल से पुराने वाहनों को 1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो ऐसे वाहनों की पहचान करेगी।

पर्यावरण मंत्री ने शनिवार को हुई मैराथन बैठक के बाद कहा कि पिछली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए. केंद्र सरकार की ओर से दिए गए फंड का भी सही इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे दिल्लीवासियों को हर साल जहरीली हवा झेलनी पड़ रही है।

तीन प्रमुख कारणों से बढ़ रहा है प्रदूषण

मंत्री सिरसा ने बताया कि दिल्ली में तीन प्रमुख स्रोतों से प्रदूषण फैल रहा है – धूल प्रदूषण, वाहन प्रदूषण और निर्माण कार्यों से होने वाला प्रदूषण.

1. धूल प्रदूषण – पिछली सरकार ने सड़कों पर स्प्रिंकलर नहीं लगाए, जिससे हवा में धूल के कण बढ़ते गए.

2. वाहन प्रदूषण – सड़कों पर पुराने वाहन धुआं छोड़कर हवा जहरीली कर रहे हैं.

3. निर्माण कार्यों से प्रदूषण – निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल नहीं हो रहा.

Related

Bhagwant Maan government द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को UPSC और PCS की दी जाएगी मुफ्त कोचिंग 

Bhagwant Maan government द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को UPSC और PCS की दी जाएगी मुफ्त कोचिंग ...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

आज का विचार

Currency Converter