Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
चंडीगढ, 2 मार्च (विश्ववार्ता) Gold-Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 2 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। सोने-चांदी में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब ईरान-इजरायल विवाद के चलते वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी हुई है। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया, जिसका सीधा असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर देखने को मिला।
एमसीएक्स पर सोना 5 हजार रुपये से ज्यादा चढ़ा
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,65,501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,62,104 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:02 बजे सोना 3.15 प्रतिशत यानी लगभग 5,108 रुपये की तेजी के साथ 1,67,212 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में इसने 1,67,915 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ। Gold-Silver Price Today
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























