Gold Silver Price Today: आज जानिये सोने व चांदी के दामों मे उछाल या बडी गिरावट
आज गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लें
दिल्ली, 1 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)अगर आप इस हफ्ते सोने या चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सही फैसला लेने के लिए बाजार के रुख को समझना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि एक सितंबर यानी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर पर रहने के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली। हमारी सहयोगी सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेक्स पर सोना 0.27% की तेजी के साथ $4493।70 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 0.63% बढ़कर $66.64 प्रति औंस पर पहुंच गई। gold silver price 01 Sept check latest rates
इससे पहले सोमवार को जब निवेशकों ने इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाओं पर दांव लगाना शुरू कर दिया था को सोने पर बिकवाली का दबाव देखा गया था। सोमवार को स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर $4,433.19 प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% घटकर $4481.50 पर आ गया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























