Gold Silver Price Today: आज जानिये सोने व चांदी के दामों मे उछाल या बडी गिरावट
आज गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लें
दिल्ली, 11 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Gold Silver Price Today भारतीय रुपये में आई गिरावट के कारण आयात महंगा होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। सोना 2,000 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में भी फिर से तेजी लौट आई। सभी करों सहित चांदी 5,200 रुपये की छलांग लगाकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी शुक्रवार को 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों का कहना है कि रुपये में आई गिरावट से घरेलू बाजार में आयातित सोना-चांदी महंगा हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट ने तेजी को थोड़ा सीमित रखा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























