Gold-Silver Price Today: आज जानिये सोने व चांदी के दामों मे उछाल या बडी गिरावट
जल्दी से कीजिये चेक
चंडीगढ, 17 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) आज भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन दाम कम होने से आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार को घटकर 1,44,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 1,45,700 रुपये थी। वहीं 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,34,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले 1,35,500 रुपये था। Gold-Silver Price Today
अगर चांदी की बात करें तो इसके दाम में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी का भाव घटकर 2,22,400 रुपये प्रति किलो रह गया, जबकि गुरुवार को यह 2,25,500 रुपये प्रति किलो था। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और मांग में उतार-चढ़ाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
खरीदारी करने वाले लोगों को सलाह दी जा रही है कि आभूषण खरीदने से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा भाव की जानकारी जरूर लें।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























