Gold-Silver Price Today: जल्दी से चेक कीजिये आज सोना-चांदी का क्या है दाम
चंडीगढ, 16 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Gold-Silver Price Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतें लगातार आयात शुल्क और विश्व बाजार में उतार-चढ़ाव से प्रभावित होती हैं। सरकार ने सोने के मूल आयात मूल्य में 5 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी के मूल आयात मूल्य में 83 डॉलर प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नतीजतन, सोने का नया मूल आयात मूल्य बढ़कर 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का 2,175 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया है.
सरकार द्वारा सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद हाल के महीनों में कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। आज सुबह अनुमानित दरें (16 जून, 2026 तक):
24 कैरेट सोना: लगभग ₹1,51,540 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: लगभग ₹1,38,910 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: लगभग ₹1,13,660 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत: हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है, यह ₹2.4 लाख से ₹2.5 लाख प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार कर रही है। एमसीएक्स पर चांदी वायदा में भी मजबूती देखने को मिली है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आयात शुल्क में बढ़ोतरी, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। लेकिन यहां बता दें कि जीएसटी, मेकिंग चार्ज और स्थानीय टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में रेट में थोड़ा अंतर हो सकता है।
विदेशी मुद्रा भंडार को संरक्षित करने और व्यापार घाटे को कम करने के लिए सरकार ने सोने और चांदी के आयात मानदंडों को काफी सख्त कर दिया है। 99.9% या उससे अधिक शुद्धता वाली चांदी और उसके उत्पादों को “मुक्त” श्रेणी से “प्रतिबंधित” श्रेणी में स्थानांतरित कर दिया गया है। सोने और चांदी दोनों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया गया है, और चांदी का आयात अब केवल अधिकृत बैंकों या आरबीआई द्वारा अनुमोदित एजेंसियों के माध्यम से ही किया जा सकता है।
अधिक खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























