Gold Silver Price Today :गोल्ड व सिल्वर के दामों मे आज उछाल या गिरावट
जल्दी से कीजिये चैक
चंडीगढ, 10 जून (विश्ववार्ता) मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण आज, 10 जून को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 4,090 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये हो गई है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 9,658 रुपये गिरकर 2.36 लाख रुपये हो गई है।
31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपये थी, यह सिर्फ 10 दिनों में 27,000 रुपये सस्ती हो गई है। इसी दौरान सोने की कीमत में 8,000 रुपये की कमी आई है। गौरतलब है कि इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत ₹1.33 लाख थी, जो 29 जनवरी को ₹1.76 लाख के पीक पर पहुंच गई। तब से सोना ₹28,000 सस्ता हो चुका है। sona chandi mehanga gold price today
इसी तरह, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को ₹2.30 लाख थी, जो 29 जनवरी को ₹3.86 लाख के पीक पर पहुंच गई। तब से 130 दिनों में चांदी ₹1.50 लाख सस्ती हो चुकी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















