
Gold Silver Price Today ..आज सोने व चांदी के दामों मे उछाल या गिरावट, देखिये जल्दी
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) आज सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा कीमतों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,61,000 रुपए पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1,59,500 रुपए था। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,49,730 रुपए दर्ज की गई, जो एक दिन पहले 1,48,340 रुपए थी। वहीं चांदी के दामों में भी तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी 2,71,500 रुपए पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,69,700 रुपए था।
Gold Silver Price Today
वहीं बात करें देश के प्रमुख शहरों की तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,090 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना 1,56,050 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























