Gold Silver Price Today: आज जानिये सोने व चांदी के दामों मे उछाल या गिरावट
जल्दी कीजिये
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 9 मई, (विश्ववार्ता) Gold Silver Price Today: आज, 21 मई को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 392 रुपये बढ़कर 1.59 लाख रुपये हो गई है। वहीं, आज चांदी की कीमतों में कमी आई है, जिससे 1 किलो चांदी की कीमत 1,494 रुपये गिरकर 2.66 लाख रुपये हो गई है। Gold Silver Price Today:
इस साल सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव आया है। 31 दिसंबर, 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये थी, जो अब 1.59 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इस बीच, 29 जनवरी को सोना अपने सबसे ऊंचे दाम ₹1.76 लाख पर पहुंच गया था।
इस बीच, चांदी, जिसकी कीमत पहले ₹2.30 लाख प्रति kg थी, अब ₹2.67 लाख पर पहुंच गई है और चांदी इस साल अपने सबसे ऊंचे लेवल ₹3.86 लाख पर पहुंच गई थी, जिसके बाद कीमतों में गिरावट आई है। Gold
आपको बता दें कि 2026 में अब तक सोना ₹26,000 और चांदी ₹37,000 तक महंगी हो चुकी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























