Gold- Silver Price: चांदी की कीमत गिरी, सोना भी हुआ सस्ता
– खरीदने से पहले लेटेस्ट रेट जान लें
दिल्ली, 6 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) सोमवार, 6 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में थोड़ी कमी आई है। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले लेटेस्ट रेट जान लें।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 832 रुपये गिरकर 1.46 लाख रुपये पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 2,046 रुपये गिरकर 2.32 लाख रुपये पर आ गई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इन शहरों में चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
इस साल सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2026 में अब तक सोना 12,000 रुपये और चांदी 1,000 रुपये से ज़्यादा महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपये से ज़्यादा का था, जो अब 1.46 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और मिडिल ईस्ट में हालात सुधरने की उम्मीद से मार्केट का माहौल थोड़ा पॉजिटिव हुआ है। इसके अलावा, इन्वेस्टर्स को उम्मीद है कि US फेडरल रिजर्व आने वाले महीनों में इंटरेस्ट रेट्स पर नरम रुख अपना सकता है। इस वजह से सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी कमजोरी देखने को मिल रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























