Gold Price Today:सोना-चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट
चंडीगढ, 16 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Gold Price Todayचांदी और सोने की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने में मामूली कमजोरी दिखाई दी। हालिया तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर कीमती धातुओं के बाजार पर साफ नजर आ रहा है। हालांकि, लंबी अवधि में सोना और चांदी अभी भी निवेशकों की पसंद बने हुए हैं। Gold Price Today
एमसीएक्स पर 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,91,577 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,87,127 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,85,513 रुपये तक फिसल गई। दिन के उच्च स्तर पर यह 2,88,901 रुपये तक पहुंची। सुबह 9.45 बजे यह 3,449 रुपये यानी 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,88,128 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। Gold Price Today
हालांकि आज गिरावट देखने को मिली, लेकिन इस साल अब तक सोने की कीमत में करीब 5 प्रतिशत और चांदी में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। पिछले एक साल में सोना करीब 80 प्रतिशत और चांदी लगभग 192 प्रतिशत तक चढ़ चुकी है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















