
बाजार में जारी उथल-पुथल के बाद gold and silver की कीमतों में एक बार फिर जोरदार रिकवरी दर्ज
दिल्ली, 9 फरवरी,(विश्ववार्ता) gold and silver prices, बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी उथल-पुथल के बाद अब gold and silver की कीमतों में एक बार फिर जोरदार रिकवरी दर्ज की गई है। कीमतों में सुधार का सीधा फायदा म्यूचुअल फंड और ETF निवेशकों को हुआ। सिल्वर ETF के सेगमेंट में तो जैसे पंख लग गए। UTI और निप्पॉन इंडिया जैसे सिल्वर ETF में 10% से 11% तक की रिकॉर्ड बढ़त देखी गई। वहीं HDFC, टाटा और जेरोधा समेत अन्य प्रमुख फंड हाउसेस के सिल्वर ETF भी 8% से 10% के बीच चढ़े रहे। सोने के ETF भी पीछे नहीं रहे; यूनियन और एंजेल वन जैसे गोल्ड ETF में 3% से ज्यादा की मजबूती आई, जबकि SBI और कोटक जैसे बड़े फंड्स में 2% से अधिक का सुधार दर्ज किया गया। gold and silver
लेकिन असली बाजी चांदी ने मारी। मार्च एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतों में लगभग 6% की भारी तेजी आई, जिससे इसके भाव 2,64,885 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। मई के कॉन्ट्रैक्ट्स में भी 4% तक का इजाफा देखा गया, जो बाजार में लौटते भरोसे का संकेत है।
क्यों हो रहा था उतार-चढ़ाव?
कीमती धातुओं में हालिया गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका से जुड़ी कुछ बड़ी खबरें थीं। दरअसल, CME ग्रुप ने ट्रेडिंग के लिए मार्जिन की सीमा बढ़ा दी थी, जिसकी वजह से बड़े ट्रेडर्स को मजबूरी में अपनी पोजीशन बेचनी पड़ी। इसके साथ ही, अमेरिका में केविन वॉर्श को अगले फेडरल रिजर्व चेयरमैन के तौर पर नामांकित किए जाने की खबर ने भी बाजार को प्रभावित किया। वॉर्श को डॉलर की मजबूती और सख्त ब्याज दरों का समर्थक माना जाता है, जिससे सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा था। हालांकि, अब बाजार उन झटकों से उबर कर रिकवरी की राह पर है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















