नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद का सदस्य बना भाजपा का यह राष्ट्रीय नेता
चंडीगढ़, 11 जून (विश्व वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय नेता प्रो. गौरव वल्लभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद में सदस्य मनोनीत किया गया है। कैबिनेट सचिवालय द्वारा 04 जून को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने आर्थिक सलाहकार परिषद के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है । परिषद का कार्यकाल दो वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा। प्रधानमंत्री को आर्थिक और संबंधित मुद्दों पर सलाह देने के लिए यह परिषद एक सर्वोच्च संस्था है। प्रो. वल्लभ की आर्थिक सलाहकार परिषद में सदस्य के पद पर नियुक्ति बतौर अर्थशास्त्री की गई है।























