Gandhi Jayanti 2026 : महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज
पीएम मोदी जाएंगे राजघाट
आज से 30 दिन तक चलेगा स्वच्छता अभियान
चंडीगढ 02 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) Gandhi Jayanti 2026 : महात्मा गांधी की आज 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। जहां पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने जाएंगे।
महात्मा गांधी के अलावा आज लालबहादुर शास्त्री की भी 122वीं जयंती है। शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में यूपी के मुगलसराय में हुआ था।
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक, 30 दिनों के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों, सरकारी और निजी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, NGOs और अन्य संगठनों से इसमें भाग लेने की अपील की। pm modi rajghat visit Gandhi jayanti tribute delhi
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























