French Open 2026: 20 साल के जैकब मेनसिक फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे
पेरिस, 3 जून (विश्वर्वा वार्ता) चेक रिपब्लिक के 20 साल के खिलाड़ी जैकब मेनसिक पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मंगलवार रात पेरिस में खेले गए पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर फाइनल मैच में मेनसिक ने 19 साल के ब्राजील के खिलाड़ी जोआओ फोंसेका को 6-4, 6-3, 7-6(3) से हराया। जैकब मेनसिक और ब्राजील के जोआओ फोंसेका अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में खेल रहे थे। दोनों युवा खिलाड़ियों के बीच मुकाबला दो घंटे 33 मिनट तक चला। French Open 2026
मेनसिक ने पहले दो सेट आसानी से जीत लिए। तीसरे सेट में कुछ ब्रेक पॉइंट गंवाने के बाद वह पीछे हो गए, लेकिन अपना फोकस बनाए रखते हुए उन्होंने सेट को टाई-ब्रेकर तक पहुंचाया और मैच जीत लिया। अब सेमीफाइनल में मेंसिक का सामना जर्मनी के दूसरे वरीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में राफेल जोडार को हराया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























