अब इस देश ने दिखाई सख्ती, 15 साल से कम आयु के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया
संसद के इस सख्त फैसले की सात बड़ी बातें
चंडीगढ, 22 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) फ्रांस की संसद ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक बड़ा और कड़ा कानून पास कर दिया है। संसद के दोनों सदनों ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही फ्रांस ऐसा कठोर कदम उठाने वाला पूरे यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस प्रमुख अभियान के तहत अब हाई स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
संसद के इस सख्त फैसले की सात बड़ी बातें
- उम्र की सीमा: 15 साल से छोटे बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पूरी तरह बैन रहेंगे।
- हाई स्कूल में नो फोन: हाई स्कूल के परिसरों में मोबाइल इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है।
- पढ़ाई वाले ऐप सुरक्षित: ऑनलाइन ज्ञानकोश, पढ़ाई और विज्ञान से जुड़ी साइट्स इस नियम से बाहर रहेंगी।
- सितंबर का लक्ष्य: राष्ट्रपति मैक्रों चाहते हैं कि नया सत्र शुरू होते ही सितंबर से यह कानून लागू हो जाए।
- संविधान की जांच: लागू होने से पहले कानून की संवैधानिक समीक्षा होगी, जिससे समय लग सकता है।
- पहचान का संकट: पुराने खातों को बंद करना और नए खातों के लिए उम्र जांचना बड़ी चुनौती होगी।
- यूरोपीय संघ के नियम: ईयू के डिजिटल सेवा अधिनियम (डीएसए) से तालमेल बैठाने के लिए बिल में संशोधन किए गए हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























