
Delhi के होटल में आग ने मचाया मौत का ताडंव, 20 से ज्यादा लोग जिंदा जले
मचा हडकंप, राहत व बचाव कार्य जोरो पर
मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
नई दिल्ली, 3 जून (विश्ववार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की दुखद मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे। इस बीच दमकलकर्मियों ने कुल 37 लोगों को होटल से निकाला है. दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्तरा में आग लगने की सूचना मिली थी. सुबह पौने 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
delhi fire hauj rani market area in hotel fire brigade
आग लगने की सूचना सुबह करीब 9 बजे दमकल विभाग को मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत आग बुझाने के लिए दमकल की दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस भयावह आग और उसके बाद हुए हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। मौत का आंकड़ा अभी आधिकारिक तौर पर नहीं आया है, लेकिन मृतकों की संख्या 21 के आसपास बताई जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक अभी तक कुल 37 लोगों को रेस्टोरेंट से निकलकर अस्पताल भेजा गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















