Entertainment News, Famous singer Sonu Nigam की हुई सर्जरी ; दर्द में भी हिम्मत नहीं हारी
– सर्जरी के दौरान गाया गाना; हॉस्पिटल के बेड से वीडियो सामने आया
मुंबई, 9 अगस्त, 2026 (विश्व वार्ता): मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने डॉक्टर और मेडिकल टीम के लिए मोहम्मद रफी का एक क्लासिक गाना गाया। मुश्किल हालात में भी सोनू निगम ने हिम्मत नहीं हारी। दर्द के बावजूद उन्होंने गाना गाया और इस अनुभव को ‘म्यूजिक का मज़ा’ बताया। उनकी इस अनोखी परफॉर्मेंस ने फैंस का ध्यान खींचा है, जो उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। Entertainment News,
सोनू निगम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी सर्जरी के दौरान, मैंने अपने प्यारे डॉ. नीलेश सतभाई और उनकी पूरी टीम के लिए एक छोटी सी परफॉर्मेंस दी। मैंने दर्द में भी गाया, क्योंकि म्यूजिक का मज़ा सबसे अलग होता है!”
आपको बता दें कि शेयर किए गए वीडियो में सोनू को हॉस्पिटल के बेड पर देखा जा सकता है। उनकी सर्जरी चल रही है और सोनू मोहम्मद रफी का गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गा रहे हैं। यह गाना फिल्म ‘दुलारी’ का है। यह फिल्म 1949 में रिलीज हुई थी। सोनू निगम की सर्जरी के बाद, एंटरटेनमेंट की दुनिया के सेलिब्रिटी और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























