
Entertainment:राजपाल यादव को क्या आज मिलेगी जमानत ?
राजपाल यादव को बेल मिलने और Salman Khan को धन्यवाद देने वाले वीडियो का क्या है ? सच
पूरी खबर पढ़ें
मुंबई, दिल्ली, 16 फरवरी,(विश्ववार्ता)बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. वहीं उनकी जमानत याचिका की सुनवाई आज 16 फरवरी यानी सोमवार को होगी। राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं,
वहीं राजपाल यादव (Entertainment) का एक वीडियो, जो अभी चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दावा किया गया है कि एक्टर को बेल मिल गई है, जिसके बाद उन्होंने सलमान खान को धन्यवाद दिया। हालांकि, यह दावा गलत है, क्योंकि वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है।
वायरल वीडियो में राजपाल यादव कह रहे हैं, “सलमान भाई बड़े भाई जैसे हैं। सलमान भाई के साथ घर पर बैठकर मुझे बहुत खुशी होती है। हमारी इंडस्ट्री में सलमान भाई जैसे बहुत कम लोग हैं। वह हमेशा लोगों के लिए खड़े रहते हैं। और मैंने सलमान भाई के साथ लगातार 20 साल काम किया है, 10-12 फिल्में की हैं। मैं पूरी तरह से राहत महसूस कर रहा हूं और उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं।” Rajpal Yadav
Entertainment news
आपको बता दें कि यह वीडियो काफी पुराना है और क्लिप के वायरल होने की टाइमिंग की वजह से कई लोगों को लगा कि यह हाल का फुटेज है और वह बेल पर बाहर आए हैं और सलमान खान को धन्यवाद दे रहे हैं। यह वायरल वीडियो 8 साल पुराना है। राजपाल यादव चेक-बाउंस केस के सिलसिले में सरेंडर करने के बाद तिहाड़ जेल में हैं। इस केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी यानी सोमवार को होगी। Entertainment news
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















