Haryana के इस जिले मे Police की बड़ी कार्रवाई; एनकाउंटर में नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर
3 जवान भी जख्मी
दिल्ली, 10 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा की टीमों ने देर रात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं, गोली लगने से घायल हुए पांचवें शूटर को अस्पताल ले जाया गया है। एनकाउंटर में बदमाशों की ओर से चलाई गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने एनकाउंटर में चार 4 शूटरों की मौत और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है। Encounter in Gurugram:
पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीमों को पुलिस कंट्रोल रूप से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियार बंद अपराधियों के होने की सूचना मिली. क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो अपराधियों की ओर से एक व्यवसायी के घर पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी गई थी।
इस व्यवसायी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर से फिरौती के लिए लगातार संदेश आ रहे थे. क्राइम ब्रांच की ओर से अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई लेकिन उनकी ओर से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी गई और भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षा और अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें सभी 5 शूटर को गोली लगी. सभी को जब एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने 4 अपराधियों को मृत घोषित कर दिया और एक का उपचार अस्पताल में जारी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























