रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच काला सागर में लगातार बढ़ रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को देखते हुए भारत सरकार ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
दिल्ली, 26 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच काला सागर में लगातार बढ़ रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने जारी एडवाइजरी में कहा कि ब्लैक सी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर बनी हुई है। यहां संचालित या गुजरने वाले व्यावसायिक जहाज लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे का सामना कर रहे हैं। issues Advisory for indians intending employment on black sea
मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल 2026 से ऐसे हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिनमें अब तक 5 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। MEA ने जहाजों पर नौकरी करने वाले भारतीयों को सलाह दी है कि वे रोजगार स्वीकार करने से पहले अपने नियोक्ता, भर्ती एजेंसी और जहाज संचालक से पूरी जानकारी प्राप्त करें। इसमें विशेष रूप से इन बिंदुओं की जानकारी लेने को कहा गया है
जहाज किस मार्ग से यात्रा करेगा
किन बंदरगाहों पर रुकेगा
सुरक्षा व्यवस्था कैसी है
बीमा (Insurance) की स्थिति
आपातकालीन निकासी (Evacuation) की व्यवस्था
चिकित्सा सुविधा और मुआवजा नीति
परिजनों को रखें जानकारी में























