फ्रांसीसी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, होटल के बाहर हुए बम धमाके
नई दिल्ली,7 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक बड़ा धमाका हुआ है। धमाका उस होटल के पास हुआ जहां मैक्रों रुके हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकल लोगों ने एक साथ कई धमाकों की आवाज सुनी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इलाके से धुआं भी उठता देखा गया। धमाके के तुरंत बाद सिक्योरिटी एजेंसियों ने आस-पास की सड़कें बंद कर दीं और पूरे इलाके को घेर लिया। फिलहाल किसी के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। emmanuel macrons visit
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























