
भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीखों में फिर से किया बदलाव
चंडीगढ, , 30 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीखों में फिर से बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 सितम्बर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी।
इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 अक्तूबर तक करना होगा। संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवम्बर को होगा।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए, श्रीनिवास ने बताया कि राज्य के मतदाताओं के हितों का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है। इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करवा सके हैं। special intensive revision campaign in Haryana
उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीयनागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आयोग कार्य कर रहा है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों तथा घोषणा-पत्र सहित दावा प्रस्तुत किया जा सकता है।
अभी तक कुल 87,262 फॉर्म नंबर 6 प्राप्त हुए हैं। 6167 फॉर्म नंबर 7 व 79246 फॉर्म नंबर 8 प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक 41,59,707 नोटिस जारी किए गए हैं जबकि 21,98,288 आपत्तियों का निपटारा किया गया है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















