Election Commission : 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया पर बड़ा फैसला
चुनाव आयोग ने नए आदेश में क्या कहा
नई दिल्ली, 1 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया की समय सीमा को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। इससे मतदाताओं को आगामी चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में अपने नाम की सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम 11 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसी तरह, वोटिंग सेंटर्स की री-अरेंजमेंट भी 11 दिसंबर 2025 तक पूरी करनी होगी। Election Commission
निर्वाचन आयोग ने रविवार को नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। आयोग ने कहा कि काउंटिंग प्रपत्र वितरण अब चार दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर तक जारी रहेगा।ड्राफ्ट मतदाता सूची अब नौ दिसंबर के स्थान पर 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। फाइनल वोटर लिस्ट सात फरवरी के स्थान पर 14 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा 27 अक्टूबर को की थी। Election Commission
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in