
Rahul Gandhi ने ‘वोट अधिकार रैली’ निकाल चुनाव आयोग को दी नई चुनौती
कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने 100% साबित कर दिया चुनाव आयोग और BJP ने वोटों की चोरी
मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है-राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनाव में गड़बड़ियों का भी जिक्र किया। उन्होंने Election Commission of India पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में वोट चोरी हो रही है और संविधान पर हमला करने वाले नहीं बचेंगे। बीजेपी की विचारधारा ही संविधान के खिलाफ है।
Rahul Gandhi ने आगे कहा कि उनकी पार्टी की मांग है कि चुनाव आयोग उन्हें पूरी वोटर लिस्ट दे ताकि वे यह साबित कर सकें कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में BJP को फायदा पहुंचाने के लिए वोट चोरी की गई। इस रैली में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर चुनाव आयोग डेटा नहीं देता तो भी कांग्रेस के पास इस मामले के सबूत हैं, और वे इसे साबित कर सकते हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि कई जगहों पर वोटर्स के नाम में गड़बड़ी की गई और फर्जी वोटर्स की सूची बनाई गई, जो चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करती है।






















