
E20 Petrol पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
जानें क्या-क्या बदल सकता है ?
दिल्ली, 31 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (ई20) के नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक बेहद अहम याचिका पर सुनवाई होने जा रही है। जस्टिस एमएम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ नरेंद्र कुमार गोस्वामी द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें देश के सभी पेट्रोल पंपों के डिस्पेंसिंग नॉजल पर इथेनॉल की सटीक मात्रा दर्शाने वाले लेबल अनिवार्य करने और ग्राहकों के फ्यूल बिल पर भी इसकी स्पष्ट जानकारी देने की मांग की गई है।
याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की है कि पुरानी गाड़ियों की अनुकूलता जांचने के लिए एक राष्ट्रीय वाहन डेटाबेस तैयार किया जाए और साथ ही पर्यावरण व खाद्य सुरक्षा पर इथेनॉल उत्पादन के प्रभाव की समीक्षा के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन हो।
E20 पेट्रोल के असर की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का सुझाव
याचिका में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाने की भी मांग की गई है। इस कमेटी में:
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रतिनिधि
- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के प्रतिनिधि
- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के सदस्य
- स्वतंत्र ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























