
पंजाब पुलिस का नशा के खिलाफ बडा प्रहार
अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़
डीजीपी पंजाब ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ, 30 जून: (विश्ववार्ता): पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस बात की जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने टवीट के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सांझा की।
बता दें कि, राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60.302 किलोग्राम हेरोइन की भारी खेप बरामद की गई है। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
https://x.com/DGPPunjabPolice/status/1939582375039730104?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1939582375039730104%7Ctwgr%5E5decbfed0a00d99e1b821ee0e7fa41837aeaf64a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdainiksaveratimes.com%2Fpunjab%2Finternational-drug-syndicate-busted-amritsar-60-kg-heroin-recovered%2F






















