आप पार्टी का सपना है ‘रंगला पंजाब का’ जोश ‘और नशामुक्त पंजाब का’ : Manish Sisodia
चंडीगढ, 30 जून: (विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री कुलदीप धालीवाल और पार्टी के विधायक गुरदासपुर के नए बनाए जिला प्रधान जोबन रंधावा की ताजपोशी के कार्यक्रम में पहुंचे।
इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। तभी से आम आदमी पार्टी लोगों के लिए काम के रही है। पंजाब सरकार लोगों के लिए काम कर रही है, चाहे वह बिजली के बिल माफ करने की सुविधा हो, युवाओं को सरकारी नौकरियां लगवाना हो, गांव स्तर तक पानी सहित अन्य सुविधाओं को पहुंचाना हो।
आप का सपना है ‘रंगला पंजाब का’
लोग सरकार के काम से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि अरविंड केजरीवाल और भगवंत सिंह मान का सपना है ‘रंगला पंजाब का’। जोश है ‘नशामुक्त पंजाब का’। मीटिंग में पार्टी के कार्यकारी प्रधान व विधायक शैरी कलसी ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है कि पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान जोबन रंधावा की ताजपोशी पर पार्टी के बड़े नेता बटाला पहुंचे हैं। कलसी ने कहा कि यह सबके सामने है कि एक आम परिवार से आए युवक को पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया है। पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि बहुत खुशी हो रही है सबको एकसाथ देख कर। लेकिन, इसको बरकरार रखना बहुत जरूरी है।
























