
देश की राष्ट्रपति Draupadi Murmu इस तारिख को आ रही है पंजाब यात्रा पर, सुरक्षा एंजेसियां हुई अलर्ट
-एनआईटी के 21वें कॉन्वोकेशन में चीफ़ गेस्ट के तौर पर होंगी शामिल
जालंधर, 8 जनवरी (विश्व वार्ता): Latest Hindi News, देश के राष्ट्रपति अगले हफ़्ते पंजाब आ रहे है जिसके चलते पंजाब भर मे सुरक्षा एंजेजियां अलर्ट मोड मे आ गई है। बतां दे कि राष्ट्रपति 16 जनवरी को जालंधर पहुंचेंगे।। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) में 21वें कॉन्वोकेशन में चीफ़ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी।
NIT में होने वाले कॉन्वोकेशन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंडरग्रेजुएट (2021 से 2025), पोस्टग्रेजुएट (2023 से 25 बैच) और Ph.D. स्टूडेंट्स को डिग्री और स्कॉलरशिप बांटेंगी। वे बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ़ साइंस और मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में गोल्ड मेडल जीतने वाले 31 स्टूडेंट्स को मेडल देकर सम्मानित करेंगी। वे NIT आने वाले दूसरे राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले, उस समय के राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने NIT जालंधर का दौरा किया था। Latest Hindi News,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























