
Russia-Ukraine war : America के राष्ट्रपति Donald Trump ने जेलेंस्की के साथ की अहम बैठक
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए शांति समझौते करीब-डोनाल्ड ट्रंप
नई दिल्ली, 29 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति America Donald Trump ने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए शांति समझौते के करीब होने की बात कही.ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कहा कि प्रगति हुई है, लेकिन कुछ संवेदनशील मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं.जेलेंस्की ने बताया कि 20 सूत्री शांति योजना पर करीब 90% सहमति बन चुकी है और सुरक्षा गारंटी पर पूर्ण सहमति है। Russia-Ukraine war
अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौते के “बहुत करीब” हैं. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और उन्होंने चर्चाओं को प्रोडक्टिव और व्यापक बताया. साथ ही ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने को अपनी प्राथमिकता बताया और संघर्ष में हुए मानवीय नुकसान पर जोर दिया।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारी शानदार बैठक हुई और हमने कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि जैसा आप जानते हैं, मेरी राष्ट्रपति पुतिन से दो घंटे से अधिक समय तक चली एक बेहतरीन फोन कॉल हुई. हमने कई बिंदुओं पर चर्चा की. मुझे लगता है कि हम बहुत करीब आ रहे हैं, शायद बहुत करीब. उन्होंने कहा कि हमने यूरोपीय नेताओं से भी बात की. हमने उस युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काफी प्रगति की है, जो शायद द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे घातक युद्ध है। Russia-Ukraine war :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























