
Haryana मेे अस्पताल में नाबालिग लडक़ी से रेप का शर्मनाक मामला आया सामने
डाक्टर ने इलाज कराने आई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
पुलिस ने आरोपी की निकाली परेड
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने आई नाबालिग से यौन उत्पीड़न करने के आरोपी चिकित्सक शैलेंद्र शैली ममगई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। doctor accused sexually assaulting minor kurukshetra confesses his crime
पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए थाने से पैदल परेड करवाते हुए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर आरोपी को देखने के बाद वहां मौजूद हर व्यक्ति उससे यह ही पूछता नजर आया की ऐसा क्यों किया कुछ शर्म है। आरोपी चिकित्सक पुलिस के सामने एक वीडियो में अपना गुनाहा स्वीकार करते हुए कहता हुआ नजर आ रहा है कि मैं पूर्व सीएमओ मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई।
वहीं मामले में महिला आयोग ने मामले में सोमवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की बात कही व दो दिन में आरोपी के खिलाफ लिए गए एक्शन की रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर निदेशालय रविवार देर रात ही एक पत्र जारी कर आरोपी चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर तुरंत प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























