
Punjab News: रिश्वत मामले में DIG Bhullar’s की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
इस तारिख को फिर होगी सुनवाई
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) रिश्वत मामले में गिरफ्तार पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई 2 जनवरी को होगी। CBI की तरफ से रिप्लाई फाइल करने के लिए समय मांगा था। हरचरण सिंह भुल्लर की तरफ से एक अन्य एप्लिकेशन भी अदालत में लगाई हुई है।
Punjab
भुल्लर का दावा है कि CBI ने पंजाब सरकार से पहले से परमिशन लिए बिना मोहाली में उनके खिलाफ एक्शन लिया। हालांकि, हाई कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि जब्ती चंडीगढ़ में की गई थी, इसलिए कार्रवाई गलत नहीं थी।
इससे पहले 19 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने भुल्लर की अंतरिम राहत की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भुल्लर के वकील ने याचिका वापस ले ली थी। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से अंतरिम राहत न मिलने के बाद उन्होंने पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। Punjab latest news,
CBI ने उन्हें मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) में एक बिजनेसमैन से 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस दौरान एक बिचौलिए कृष्णा को भी गिरफ्तार किया गया था। DIG के घर की तलाशी के दौरान 7.5 करोड़ रुपये की नकदी, ज्वेलरी और शराब बरामद हुई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























