इस राज्य मे DGP की नियुक्ति को लेकर विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा..
7 अगस्त को यूपीएससी में होनी थी छंटनी
चंडीगढ, 18 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) ओडिशा के नए पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। बता दें कि पिछली सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने की। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ओडिशा सरकार डीजीपी पद के लिए एक कनिष्ठ अधिकारी को संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल करने की कोशिश कर रही है। याचिकाकर्ता ने इसे 2006 के प्रकाश सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन बताया है। DGP in this state reached the Supreme Court.
डिशा के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
एक जनहित याचिका (पीआईएल) में राज्य सरकार द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे गए आईपीएस अधिकारियों के पैनल और उसके बाद की चयन प्रक्रिया को चुनौती दी गई है।
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह मामले में निर्धारित डीजीपी चयन प्रक्रिया को दरकिनार कर एक अपेक्षाकृत जूनियर अधिकारी को दौड़ में शामिल करने की कोशिश कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई पर सहमति जताई है। सुनवाई बुधवार, 12 अगस्त को होने की संभावना है।
7 अगस्त को यूपीएससी में होनी थी छंटनी
वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया। पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल हैं।
चिदंबरम ने आरोप लगाया कि ओडिशा सरकार ने डीजीपी चयन के लिए पहले यूपीएससी को अधिकारियों की सूची भेजी थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























