
इस भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर पर एक साथ Dengue and Chikungunya ने किया अटैक
सोशल मीडिया के जरिए दी सेहत की जानकारी
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर yuzvendra chahal इस समय गंभीर स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, उन्हें डेंगू और चिकनगुनिया दोनों बीमारियां एक साथ हो गई हैं। फिलहाल क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। yuzvendra chahal
शुरुआत में इसे सामान्य वायरल माना गया, लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि उन्हें डेंगू और चिकनगुनिया दोनों संक्रमण हो चुके हैं। इसी कारण उनकी रिकवरी में समय लग रहा है और वह कई हफ्तों तक मैदान से दूर रह सकते हैं। yuzvendra chahal battling dengue and chikungunya
युजवेंद्र चहल ने खुद भी अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से बताया कि वह फिलहाल ठीक नहीं हैं और डॉक्टरों की सलाह पर पूरा आराम कर रहे हैं। फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। yuzvendra chahal
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























