मानसून मे Dengue का मच्छर संभलकर रहिये साब
डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ, 5 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) dengue and chikungunya बढती गर्मी के बीच ज्यो ज्यो मानसून ने दस्तक देनी शुरू की है तो उसी प्रकार दिन-ब-दिन डेंगू जगह जगह पानी एकत्रित होने से चिकनगुनिया जैसी बिमारियां भी पैर पसार रही है।
अपने आस-पास सफाई रखना बहुत जरूरी है, ताकि मच्छर न पनप सकें। इसके साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट की अलग-अलग टीमों ने इलाके के स्कूलों और झुग्गी-झोपडिय़ों में जाकर लोगों को डेंगू के लार्वा से बचाव के बारे में जागरूक किया। हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए दूसरी जरूरी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। dengue and chikungunya
सही कपड़े चुनें Dengue alart,
मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। शॉट्र्स, स्कट्र्स की जगह पूरी पैंट या टांगों को कवर करने वाले कपड़े पहनें।
मच्छरों से सुरक्षा
सोते समय मच्छरों से सुरक्षा के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। दिन के समय भी मच्छर भगाने वाली क्रीम, कॉइल आदि का प्रयोग करें। हो सके तो सुबह और शाम के समय घर के खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें।
पानी जमा न होने दें
कूलर, पानी की टंकी आदि को खुला न छोड़ें। कूलर का पानी लगातार बदलते रहें। टंकी को भी समय-समय पर साफ करवाते रहें। छत या किसी खुली जगह पर बर्तनों में पानी जमा न होने दें। घर में लारवा पनपने वाली किसी भी जगह में पानी जमा न होने दें और वहां की अच्छे से सफाई करें।
कुछ जरूरी उपाय दिए गए हैं:1. पानी जमा न होने देंकूलर, गमले, बाल्टी, और नारियल के छिलकों में पानी न जमा होने दें।
पानी की टंकियों और बर्तनों को हमेशा ढक्कन लगाकर रखें।2. मच्छरों से बचावपूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े (फुल-स्लीव शर्ट और फुल पैंट) पहनें।घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं।
सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें।दिन में भी मच्छर भगाने वाली क्रीम या लोशन (जैसे DEET) का इस्तेमाल करें।
3. डेंगू के लक्षणअगर आपको अचानक तेज बुखार, सिरदर्द, आँखों के पीछे दर्द, जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द, या त्वचा पर लाल चकत्ते दिखें, तो इसे सामान्य वायरल न समझें।
तुरंत क्या करें:खुद से कोई भी दर्द निवारक (पेनकिलर) दवा न लें।लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नजदीकी सरकारी अस्पताल में मुफ्त खून की जाँच करवाएं
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























