Delhi Traffic Advisory: दिल्लीवालों! पुतिन के दौरे से दिल्ली में आज बंद रहेंगी ये सड़कें
चंडीगढ, 5 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): Delhi Traffic Advisory: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आए हैं। इसके मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और 5 दिसंबर को कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इन प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की प्लानिंग करें। Latest Delhi news,
Delhi Traffic Advisory:
प्रतिबंधित इलाके और सड़कें
दोनों तरफ की मुख्य सड़कें और सर्विस रोड पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। इनमें शामिल हैंः-
डब्ल्यू पॉइंट
ए पॉइंट
आईटीओ चौक
बहादुर शाह जफर मार्ग
दिल्ली गेट
जवाहरलाल नेहरू मार्ग
राजघाट क्रॉसिंग
शांति वन क्रॉसिंग
हनुमान सेतु से वाई पॉइंट
नेताजी सुभाष मार्ग
निषाद राज मार्ग
सलीमगढ़ फ्लाईओवर बाईपास
एमजीएम-प्रगति मैदान टनल से हनुमान सेतु
कश्मीरी गेट
विकास मार्ग
आईपी मार्ग
यात्रियों से अपील
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि सफर में कोई परेशानी न हो। पार्किंग केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अनुमति होगी।
इसके अलावा, 5 दिसंबर को इन मार्गों पर किसी भी गाड़ी को पार्क करने की इजाजत नहीं होगी-
बहादुर शाह जफर मार्ग
जवाहरलाल नेहरू मार्ग
रिंग रोड (हनुमान सेतु-शांति वन से राजघाट तक, आईपी फ्लाईओवर से प्रगति मैदान टनल तक)
निषाद राज मार्ग
आईपी मार्ग (दोनों कैरिजवे )
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, ट्रैफिक/सेंट्रल रेंज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को क्रेन से हटाया जाएगा और मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि कोई असुविधा न हो। Delhi Traffic Advisory:
























