
Breaking News: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Delhi में महंगी होगी बिजली, DERC ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को सहमति
दिल्ली, 13 जून, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। आयोग ने दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को मंजूरी दी है। राहत की बात यह है कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 500 यूनिट तक है, उन्हें इस बढ़ोतरी का कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।
दिल्ली में 3 बिजली वितरक कंपनियां हैं. तीनों के इलाके में PPAC का अलग-अलग असर पड़ेगा. टाटा पावर वाले इलाके के उपभोक्ताओं को अब 1 फीसदी अधिक बिल देना होगा. जबकि BSES वाले इलाके में रहने वालों को अब 2.5% से 3.5 % अधिक बिल देना पड़ेगा. फ्यूल सरचार्ज बढोत्तरी का सबसे ज्यादा असर व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा. जून के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है. मार्च महीने के 10 प्रतिशत बकाया की वसूली जून में की जाएगी।
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानि CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कहा है कि इससे करोलबाग जैसी दुकानों के बिल में यूपी और गुरुग्राम जैसे इलाकों की तुलना में चार से पांच हजार रुपए की अतिरिक्त बढोतरी होगी. कारखानों में उत्पाद महंगे होंगे. दिल्ली में कमर्शियल और इंडस्ट्रीज के लिए बिजली दरें पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होगी 15-20% महंगी हो जाएगी. बिजली दरों में बढ़ोतरी से दिल्ली के दुकानदारों और फैक्ट्री मालिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























