
Big Breaking news: Delhi Police की स्पेशल सेल को लगी बड़ी सफलता हाथ
लॉरेंस विश्नोई गैंग के पांच शूटरों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 17 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता)Breaking News Delhi Police की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या समेत तीन सनसनीखेज मर्डर केसों में शामिल लॉरेंस विश्नोई गैंग के पांच शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के इशारे पर काम कर रहे थे। इन शूटरों ने बीते कुछ महीनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दहशत फैलाने वाली हत्याओं को अंजाम दिया था। लंबे समय से फरार चल रहे इन अपराधियों की तलाश कई राज्यों की पुलिस कर रही थी। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को उत्तर भारत में संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। Delhi Police
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार शूटरों ने तीन अलग-अलग हत्याकांडों को अंजाम दिया था। 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की सरेआम गोली मारकर हत्या की गई थी। इससे पहले सितंबर महीने में अमृतसर के लायन बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक आशु महाजन की हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे शहर में खौफ का माहौल बन गया था।
वहीं जून महीने में हरियाणा के पंचकूला में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा की हत्या ने खेल जगत को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस के मुताबिक इन सभी हत्याओं के पीछे गैंगवार, वर्चस्व की लड़ाई और आपराधिक नेटवर्क को मजबूत करने की साजिश थी। गिरफ्तार आरोपी इन वारदातों में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। Delhi Police
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















