Delhi-NCR में आज फिर हुई दिन की शुरुआत बारिश से
यमुना नदी उफान पर, कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में
अंबाला में बारिश के कारण कई कॉलोनियां हुई जलमग्न
घरों में घुसा पानी, बेबस लोगों की प्रशासन से गुहार
Haryana में बारिश से 4.27 लाख एकड़ फसल बर्बाद
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) Delhi -NCRमें आज सुबह फिर दिन की शुरुआत बारिश से हुई। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी उफान पर है, जिसकी वजह से कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना बाजार, मजनू का टीला, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, और झरोड़ा कलां जैसे क्षेत्रों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है। delhi ncr flood rain
वहीं दूसरी तरफ Haryana में बर्बादी की बारिश ने तबाही मचाई हुई है। अंबाला और भूना में घरों में पानी घुस गया है। अस्पतालों, स्कूलों और कॉलोनियों में पानी भर गया है। तीन जिलों के ड्रेनों में दरार आ गई है। लाडवा में तटबंध भी टूट गया है : हरियाणा में भारि बारिश के चलते फसलों का काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है।
haryana more than 4 lakh 27 thousand acres crop damaged
बारिश के स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि अभी तक 4 लाख 27 हजार एकड़ से ज्यादा फसल खराब हो चुकी है. यह फसल ऐसे समय में खराब हुई है जब किसान फसलों पर सारा खर्च कर चुका हैं. फसलों को लगाने के बाद उसमें खाद दवाई इत्यादि भी डाली जा चुकी है और अब फसलों पर दाना आना शुरू हो गया था. यानी किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है. सरकार जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दे।
Read more news: www.wishavwarta.in






















