दिल्ली, 26 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Delhi Lakshmi Yojana First Installment: दिल्ली में भाजपा ने सरकार बनने पर दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। इसकी पहली किस्त आज जारी होगी। सरकार ने तय किया है कि इसका लाभ केवल उस महिला को मिलेगा, जो 21 से 60 वर्ष की आयु की हो और स्वयं या उसका परिवार कम से कम 10 वर्ष से दिल्ली में रह रहा हो। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक परिवार से केवल एक महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा और परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए 26 अगस्त को सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लाभार्थियों को योजना की पहली किस्त जारी करेंगी।
करीब 2500 महिलाओं को कार्यक्रम में सांकेतिक तौर पर पहली किस्त दी जाएगी. इसके बाद पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके निर्धारित बैंक खाते और निवेश खाते में पहुंचाई जाएगी। . Delhi CM Rekha Gupta,
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है. यह राशि 1 सितंबर से लाभार्थियों के खातों में जमा होना शुरू होगी।
हालांकि, 2500 रुपये की पूरी राशि सामान्य बैंक खाते में नहीं भेजी जाएगी. इसमें 1500 रुपये डिफॉल्ट रूप से लाभार्थी महिला के रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) या फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में जमा किए जाएंगे।
लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाले बाकी 1000 रुपये उस बैंक खाते में भेजे जाएंगे जो लाभार्थी के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) वॉलेट से जुड़ा होगा।
आरडी या एफडी में जमा 1500 रुपये की राशि पर 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन पीरियड रहेगा. यानी इस अवधि तक इस राशि को निकालने पर योजना के नियम लागू होंगे।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/