Delhi के पूर्व CM केजरीवाल की बेटी हर्षिता की सगाई में केजरीवाल व पत्नी सुनीता ने किया जमकर डांस
Punjab CM भगवंत मान व पत्नी ने भी पाया जमकर भंगडा
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी की सगाई का जश्न दिल्ली के शांगरी-ला होटल में मनाया गया। इस मौके पर केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंच पर जमकर डांस किया।अरविंद केजरीवाल की बेटी ने सगाई और संगीत समारोह के दौरान अपने मंगेतर संभव जैन के साथ अंगूठियां बदलीं। बंद कमरे में हुए इस कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान, पंजाब के अन्य मंत्री और हर्षिता के माता-पिता अरविंद एवं सुनीता केजरीवाल समेत कई मेहमान शामिल हुए।
Harshita Kejriwal न सिर्फ एक राजनेता की बेटी हैं, बल्कि वह खुद में एक मिसाल हैं। उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक IIT-JEE को पास किया और IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वह अपनी क्लास की टॉप स्टूडेंट्स में रहीं और डिपार्टमेंट में तीसरे स्थान पर आईं। 10वीं में 98% और 12वीं में 96% स्कोर करना ही उनकी काबिलियत का प्रमाण है। अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर हर्षिता को डिग्री पूरी करने से पहले ही कई मल्टीनेशनल कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले।






















