
Delhi Blast के बाद पीएम ने की समीक्षा: कहा- अधिकारियों को मदद के निर्देश
धमाके के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट
चंडीगढ़, 11 नवंबर, (विश्ववार्ता) Delhi Blast प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके की समीक्षा की है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है – जिसमें हवाई अड्डे, दिल्ली मेट्रो, विरासत स्थल, सरकारी भवन और इसके सुरक्षा घेरे में आने वाले अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल हैं।
दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तुरंत एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और इसके बाद आईबी निदेशक से भी पूरी जानकारी ली।
उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए शक्तिशाली कार बम विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मंदिरों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों जैसे संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है। Delhi Blast
उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट
दिल्ली की घटना के बाद पूरा राज्य हाई अलर्ट पर है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों की जाँच के निर्देश दिए गए हैं। कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली में लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 की पार्किंग में खड़ी एक ईको कार में शाम करीब 6:55 बजे भीषण विस्फोट हुआ था।
इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं है। इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।Delhi Blast
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























