
Delhi Blast: अल-फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई
4 राज्यों में 30 जगहों पर छापेमारी
नई दिल्ली,चंडीगढ, 18 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) Delhi Blast अल-फलाह विश्वविद्यालय मामले (दिल्ली विस्फोट) में ईडी की टीम दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों में छापेमारी कर रही है। महू स्थित विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष जवाद अहमद के घर, फरीदाबाद स्थित अल-फलाह परिसर और ओखला स्थित ट्रस्ट के कार्यालय समेत 30 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
एनआईए ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कथित तौर पर आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी के करीबी सहयोगी हैं। अल-फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ धन शोधन का मामला भी दर्ज किया गया है।
Delhi Blast
10 नवंबर, 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक सफेद हुंडई i-20 कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। माना जा रहा है कि यह विस्फोट एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है। एनआईए और दिल्ली पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
पुलिस जाँच में पता चला है कि इस घटना में शामिल लोग डॉक्टर थे। जाँच से पता चला है कि विस्फोट में शामिल आतंकवादी उमर, अल फलाह विश्वविद्यालय में एक डॉक्टर और प्रोफेसर भी था। हालाँकि, विश्वविद्यालय ने इन आरोपों का खंडन किया है। इसके अलावा, अल फलाह ने कहा कि उसके परिसर का इस्तेमाल किसी भी आतंकवादी गतिविधि के लिए नहीं किया गया है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























