Dehradun Cloudburst: Dehradun के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में बादल फटने से भारी तबाही
कई लापता, 10 लोगों की मौत जिंदगी बचाने में लगे जवान
PM Modi और गृहमंत्री ने CM धामी से ली आपदा की जानकारी
देहरादून, चंडीगढ़, 16 सितंबर (विशवार्ता) – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध सहस्रधारा में भारी बारिश के कारण रात में बादल फटने की घटना हुई। जिला प्रशासन का बचाव और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कुछ दुकानें बह गईं। जिला प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया था। दो लोगों के लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाश जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने रात में ही विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बचाव दल को मौके पर भेजा। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ बचाव कार्य जारी है। आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Dehradun Cloudburst
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात में ही मौके पर पहुँच गईं। भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।आईटी पार्क देहरादून में देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई वाहन सड़क पर खिलौनों की तरह तैरते नजर आए।
causes massive destruction
























