
Defamation case; Kangana Ranaut आज Bathinda court में होंगी पेश
चंडीगढ़, 5 जनवरी (वर्ल्ड न्यूज़) Kangana Defamation Case, बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP MP कंगना रनौत किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े मानहानि के केस में आज बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी। गौरतलब है कि इस केस की पिछली सुनवाई 15 दिसंबर, 2025 को हुई थी। Defamation case
उस समय, लोकसभा का सेशन चलने की वजह से कंगना रनौत कोर्ट में पेश नहीं हो पाई थीं। उनके वकील ने पेशी से छूट मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई 5 जनवरी, 2026 के लिए तय की थी।
Kangana Ranaut
यह केस दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था। बठिंडा के बहादुरगढ़ जंडिया गांव की रहने वाली बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस किया है। महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि ऐसी महिलाएं विरोध प्रदर्शन के लिए 100 रुपये लेकर आती हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























