मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे अभिजीत दीपके, CJP के फाउंडर दीपक भूख हड़ताल पर
कहा- आंदोलन खत्म नहीं, 20 जुलाई को संसद चलो अभियान
चंडीगढ, 18 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि, “पुलिस ने सोनम सर के साथ बदसलूकी की और उन्हें जबरदस्ती हॉस्पिटल ले गए। पुलिस ने मुझ पर भी हमला किया। हम प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं।” CJP founder Deepak on hunger strike
अभिजीत दीपक ने कहा, “मैं आज अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हम पार्लियामेंट की ओर मार्च करेंगे, और मेरा अनशन जारी रहेगा। उन्हें लगता है कि अगर सोनम सर को यहां से ले जाया गया तो यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह आंदोलन जारी रहेगा।”
वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। उनकी सेहत बिगड़ रही थी और उनका वज़न करीब 9.5 kg कम हो गया था। गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को वांगचुक का रोज़ाना मेडिकल चेक-अप करने और ज़रूरत पड़ने पर उनका इलाज कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने आज सुबह यह कार्रवाई की।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























