
December Bank Holiday : कितने दिन बैंक बंद रहेंगे
– पूरी लिस्ट यहां देखें
चंडीगढ़ 29 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता)December Bank Holiday साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में देश भर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे (December Bank Holiday)। चार रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 18 छुट्टियां होंगी। भारत में बैंक हॉलिडे हर राज्य में अलग-अलग होते हैं और इन्हें नेशनल, रीजनल और धार्मिक छुट्टियों में बांटा गया है। आइए आपको बताते हैं कि देश के किस शहर में किस मौके पर बैंक बंद रहेंगे-
1 दिसंबर – सोमवार – अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्टेटहुड डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे
3 दिसंबर – बुधवार – गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे
7 दिसंबर – रविवार – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
12 दिसंबर – शुक्रवार – मेघालय में गारो जनजाति के फ्रीडम फाइटर पा तोगन नेनमिन्जा संगमा की डेथ एनिवर्सरी पर बैंक बंद रहेंगे
13 दिसंबर – शनिवार – दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
14 दिसंबर – रविवार – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
18 दिसंबर – गुरुवार – मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
19 दिसंबर – शुक्रवार – गोवा लिबरेशन डे की वजह से गोवा में बैंक बंद रहेंगे
20 दिसंबर (शनिवार): सिक्किम में लुसुंग या नामसुंग की वजह से बैंक बंद रहेंगे
21 दिसंबर – रविवार – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
22 दिसंबर – सोमवार – सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे सिक्किम
24 दिसंबर – बुधवार – क्रिसमस की वजह से मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
25 दिसंबर-गुरुवार- क्रिसमस की शाम की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे
26 दिसंबर-शुक्रवार- क्रिसमस सेलिब्रेशन की वजह से मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
27 दिसंबर-शनिवार- फोर्थ सैटरडे की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे
28 दिसंबर-रविवार- देश भर में बैंक बंद रहेंगे
30 दिसंबर-मंगलवार- मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
31 दिसंबर-बुधवार- मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















