
Entertainment News: वेब सीरीज ‘Daldal’ का Trailer रिलीज
दर्शकों के बीच बढ़ी उत्सुकता
चंडीगढ, 23 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Entertainment News क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘दलदल’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इस सीरीज़ का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है और इसमें भूमि पेडनेकर, समारा तिजोरी और आदित्य रावल अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।
ट्रेलर के ज़रिए शो की डार्क और गंभीर दुनिया की झलक देखने को मिलती है। इससे पहले हाल ही में इसका टीज़र भी रिलीज़ किया गया था जिसमें दिखाया गया कि सीरियल किलर ने किस तरह दरिंदगी की हदें पार की हैं। Entertainment News
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























